देहरादून: (GST Day 2026 Dehradun) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून ने बुधवार को जीएसटी लागू होने के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार में जीएसटी दिवस–2026 का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम के तहत किया गया, जिसमें कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में हुई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड शासन के सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर ने कहा कि जीएसटी ने “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की अवधारणा को साकार करते हुए देश की कर व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण एवं समाधान” के विजन का उल्लेख करते हुए करदाताओं और कर प्रशासन के बीच विश्वास तथा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
Watch; General Dhiraj Seth New Army Chief: जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख, संभाली सेना की कमान
सीजीएसटी आयुक्त डॉ. अशोक कुमार पाण्डे ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य जीएसटी प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना की तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में करदाताओं के योगदान की प्रशंसा की। (GST Day 2026 Dehradun)
कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (रुड़की), नेस्ले इंडिया लिमिटेड (रुद्रपुर) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (हरिद्वार) को उत्कृष्ट कर अनुपालन और राजस्व संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक सत्र में जे.एम.एस. संगीत अकादमी के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। (GST Day 2026 Dehradun)
Watch Delhi Uttam Nagar Showroom Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू