गुजरात में कांग्रेस से टूटा एक और विधायक, भाजपा में हुए शामिल

Please Share

गांधीनगर: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। आशाबेन पटेल की तरह इस विधायक के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा हुई थीं, शुक्रवार को यह बात साफ हो गई। मानावदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर चावड़ा ने विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अब चावड़ा के भाजपा सरकार में मंत्री बनने की कानाफूसी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने 4 बजे भाजपा में एंट्री ले ली। सत्ताधारी दल के कई नेताओं ने गांधीनगर में उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने गले में भगवा साफा पहन लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like