गुजरात सरकार ने दिया ‘नमस्ते ट्रंप’ के खर्च का ब्यौरा

Please Share

अहमदाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे आए थे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर भी आए थे। ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया था। कहा जा रहा था कि ट्रंप के इस कार्यक्रम पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब गुजरात सरकार ने ट्रंप के कार्यक्रम पर खर्च होने वाले रुपयों का ब्यौरा दिया है। सीएम विजय रूपाणी ने बताया कि ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में 100 करोड़ नहीं 12.5 करोड़ रुपये खर्च हुए। जिसमें 4.50 करोड़ रुपये अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा खर्च किए गए।

100 करोड़ रुपये खर्च होने की खबरों पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संज्ञान लेते हुए विधानसभा में बताया कि ट्रंप के आगमन पर गुजरात सरकार ने केवल आठ करोड़ रुपये ही आवंटित किए थे। कार्यक्रम पर 100 करोड़ रुपये न तो खर्च हुए हैं, और न ही आवंटित किए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply