हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के CM पद की शपथ, राहुल-ममता समेत कई नेता पहुंचे, पीएम मोदी को भी आमन्त्रण

Please Share

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हो रहा है। मंच पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, भूपेश बघेल, तेजस्वी यादव समेत कई नेता पहुंचे हैं। समारोह के लिए 14 दलों के 30 नेताओं को न्यौता दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि, झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है, जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है। बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like