हल्द्वानी में गला घोटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Please Share
हल्द्वानी: बीते रवीवार रात्रि में वादी उमेश कश्यप के भाई के आवास जेल रोड हीरानगर हल्द्वानी ने अपने बूआ के लडके आशीष कश्यप द्वारा उसके भाई मनोज कुमार की सुतली से गला घोटकर हत्या करने के सम्बन्ध मे कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा अपराध संख्याः- 296/18 धारा- 302/394/411 भादवि में पंजीकृत कराया गया।
जन्मेजय खडूंरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा घटित घटना को तत्काल खुलास करने हेतु अमित श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में तथा दिनेश चन्द्र ढौडियाल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में केआर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा हत्याकाण्ड़ से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज व अभियुक्त की तलाश हेतु बरेली, पीलीभीत, गाजियाबाद, दिल्ली आदि स्थानो में दाबिश दी गयी।
फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा आज एफटीआई चौराहा हल्द्वानी के पास से उक्त हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले अभियुक्त आशीष कश्यप पुत्र राम किशोर कश्यप निवासी मकान नम्बर- 981 राजेन्द्र नगर थाना प्रेम नगर जिला बरेली उप्र को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मृतक मनोज कुमार का पर्स जिसमें उसके आधार कार्ड, रुपये तथा बिजली के बिल के लिए अलग से कागज में रखे गये 2,950 रुपये बरामद किये गये। व अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like