Haldwani: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण

Please Share
हल्द्वानी 12 जनवरी 2023: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि  विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा रखा गया।

Haldwani: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण 2 Hindi News Bharat »

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा, इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे।

Haldwani: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण 3 Hindi News Bharat »

इस अवसर पर मेयर डा जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल रोड चौराहे को स्वामी विवेकानंद चौराहा बनाए जाने को लेकर घोषणा की गई थी, शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए चौराहों को चौड़ा करने के लिए सरकार के निर्देश पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहरवासियों को इस सुंदर चौराहे की सौगात दी गई है, जिसमें म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Haldwani: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण 4 Hindi News Bharat »

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल, डा अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, तरूण बंसल, चतुर सिंह बोरा, जितेन्द्र मेहता, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिवाकर स्रोती, चन्दन बिष्ट, राहुल झिंगरन, शान्ति भटट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट के साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही गणमान्य उपस्थित थे।
.

 

You May Also Like