जापान में बोले पीएम मोदी- हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रणाली दुनिया में अग्रणी

Please Share

ओसाका: जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि सात महीने बाद फिर यहां आने का अवसर मिला। यह संयोग है कि पिछली बार जब यहां आया था, तब यहां चुनाव परिणाम आए थे, और आपने मेरे मित्र शिन्जो आबे में भरोसा जताया था, और आज जब मैं यहां आया हूं, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने प्रधानसेवक पर उससे भी ज़्यादा भरोसा जताया है।’

पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से भी मजबूत सरकार बनाई है। ये अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। तीन दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। मुझे पता है कि आपमें से भी अनेक साथियों का इस जनमत में अमूल्य योगदान रहा है। जब दुनिया के साथ भारत के रिश्तों की बात आती है तो जापान का उसमें एक अहम स्थान है। ये रिश्ते आज के नहीं हैं, बल्कि सदियों के हैं। लोकतंत्र के प्रति भारत के सामान्य जन की निष्ठा अटूट है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रणाली दुनिया में अग्रणी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप इतनी दूर बैठकर जैसे हिंदुस्तान को देखते हैं, तो सत्य को जानने की ताकत आपके पास ज्यादा होती है। भारत की यही शक्ति 21वीं सदी के विश्व को नई उम्मीद देने वाली है। 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो इंकम्बेंसी जनादेश दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like