हरबंश कपूर ने क्यों कहा ? चरण वंदना करो आगे बढ़ो

Please Share

देहरादून: प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैंट विधायक हरबंश कपूर राजनीति में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राजनीति में उन्होंने जिन सीढ़ियों को पार कर लिया है। उनको पार करने में किसी दूसरे नेता को कई साल लग जाएंगे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि इतने बड़े नेता को फेसबुक पर पोस्ट लिखनी पड़ी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राजनीति में केवल चरण वंदना करो और आगे बढ़ जाओ। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि इस पोस्ट का उनसे व्यक्तिगततौर पर कोई संबंध नहीं हैं।

हरबंश कपूर ने फेसबुक पर जिस पोस्ट को डाला। उसके बाद राजनीतिक हल्कों में कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया। कई सवाल भी राजनीतिक गलियारों में लगे हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनको किसी पद की लालसा नहीं है। उनकी सरकार से व्यक्तिगत रूप से कोई नाराजगी नहीं है। सवाल यह उठता है कि फिर इस तरह की पोस्ट लिखी क्यों गई और कुछ समय बाद हटा भी दी गई।

दरअसल, पोस्ट से पहले यही समझा जा रहा था कि उन्होंने खुद की उपेक्षा से परेशान होकर यह लिखा होगा। लेकिन, उनका इशारा दूसरी ओर था। सरकार और संगठन के बीच दिखावे के लिए भले ही सब ठीक चल रहा हो, लेकिन पार्टी के वास्तविक और पुराने कार्यकर्ताओं को लेकर सरकार और संगठन आमने-सामने है। हरबंश कपूर संगठन में भले ही ना हों, लेकिन कार्यकर्ताओं तक उनकी सीधी पंहुच है। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्यकर्ता को महत्व नहीं दिया जा रहा है। बल्कि उन लोगों को महत्व दिया जा रहा है, जो सरकार की परिक्रमा करते हैं। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा जा रहा है। यह बात अलग है कि अब तक किसी ने खुलकर अपनी बात सामने नहीं रखी है। कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी भाजपा को आने वाले निकाय चुनाव में भारी भी पड़ सकती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like