हार्दिक पटेल आज शाम खत्म कर सकते है आमरण अनशन

Please Share
नई दिल्ली: गुजरात में पटेलों के लिए आरक्षण और किसानों की कर्ज माफी को लेकर अनशन पर बैठे पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की सलाह और अनुरोध पर अपना अनशन तोड़ सकते हैं। मंगलवार को हार्दिक पटेल से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हार्दिक पटेल से मुलाकात की और अनुरोध किया कि वह अनशन खत्म कर दें। अब संकेत मिले हैं कि हार्दिक पटेल अपना अनशन तोड़ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से 19 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन को आज खत्म कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पाटीदार नेता नरेश पटेल दोपहर तीन बजे हार्दिक पटेल का अनशन तुड़वाएंगे। हरीश रावत ने हार्दिक पटेल के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले पटेल के साथ बैठक के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने हार्दिक को अनशन खत्म करने और इस मुद्दे को उजागर करने के लिए विरोध का कोई और माध्यम अपनाने की सलाह दी है।

हरीश रावत ने कहा कि मैंने उनसे कहा है कि उनका जीवन देश के किसानों, पाटीदारों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं उनसे अनशन खत्म करने की अपील करता हूं। भूख हड़ताल की जगह उन्हें विरोध के अन्य माध्यम अपनाने चाहिए जैसे कि प्रदर्शन या पैदल यात्रा। जिस तरह से खबरें आ रही हैं। उससे लगता है कि हरीश रावत हार्दिक पटेल को मनाने और समझाने में सफल रहे हैं।

हार्दिक पटेल ने ओबीसी कोटा के तहत पाटीदार आरक्षण और गुजरात के किसानों की ऋण माफी के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 25 अगस्त से शुरू की थी. दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने हार्दिक पटेल के साथ बैठक के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि संसद में आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाए जाने पर चर्चा होनी चाहिए। उनसे पहले पहले भी कई नेता अनशन समाप्त करने की अपील कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे आज तीन बजे अपना अनशन समाप्त करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like