हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर, पहले से 23 मामले दर्ज…

Please Share

हरिद्वार: जनपद की कनखल पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। दरअसल, गुरूवार को कनखल पुलिस सूचना मिली कि एक आदमी कांवडियों का रूप धारण कर स्मैक बेचकर जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्मैक बेचने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को करीब 5 ग्राम स्मैक और एक लाख आठ हजार पांच सौ रूपये के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान भोला पुत्र किशन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गये युवक पर पहले से 23 मामले दर्ज हैं और वो 1997 से हिस्ट्रीशीटर भी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like