हरियाणा की इस सीट पर नहीं चला भाजपा की टिकटॉक स्टार का जलवा

Please Share

हरियाणा की इस सीट पर नहीं चला भाजपा की टिकटॉक स्टार का जलवा 2 Hindi News Bharat »

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम सामने आने शुरु हो गए हैं। आपको बता दे की  हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा की टिक टॉक स्टार का जलवा नहीं चला। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा। आदमपुर कुलदीप बिश्नोई का 52 साल पुराना गढ़ है। वहीँ वर्ष 1968 से यह सीट भजनलाल परिवार के पास है और यहां से भजनलाल परिवार के अलावा दूसरा कोई जीत हासिल नहीं कर सका है।

छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में आदमपुर से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते कुलदीप अपना गढ़ बचाने के लिए हलके में लोकसभा चुनाव के बाद ही जम गए थे और वो अपना गढ़ बचाने में सफल रहे।

दूसरी तरफ हरियाणा की सोनीपत सीट से भाजपा ने मंत्री कविता जैन को मैदान में उतारा था। कविता जैन मनोहर सरकार की इकलौती महिला मंत्री हैं। जैन के सामने कांग्रेस ने चंद महीने पहले पार्टी में आए सुरेंद्र पंवार को मैदान में उतारा। सोनीपत सीट से मंत्री कविता जैन चुनाव हार चुकी हैं। इस सीट पर पिछले दो बार वर्ष 2009 व 2014 से लगातार कविता जैन जीत दर्ज कर चुकी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like