हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लूट को दिया अंजाम

Please Share

रुद्रपुर: रुद्रपुर के गदरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात एक घर में धावा बोलकर दंपती को बंधक बनाया और लूट को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक गदरपुर की आदर्श कॉलोनी में रविवार देर रात दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाया। बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल आदि जेवरात लूट लिए।
बताया गया कि मदनलाल और उनकी पत्नी कमलेश के सो रहे थे। अचानक रात 1:30 बजे नकाबपोश बदमाश घर में आ घुसे और उन्होंने घर में रखा हुआ सामान खंगालना शुरू कर दिया। इस बीच आवाज सुनकर मदनलाल की आंख खुली तो बदमाशों ने उनको चाकू दिखाकर धमकाया।

हल्ला मचाने पर बदमाश हुए फरार
मदनलाल की चीख सुनकर उठी उनकी पत्नी कमलेश को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया और कान और गले में पहने सोने के जेवरात लूट लिए। दंपती के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया। दोनों की हल्ला मचाने पर बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like