हत्यारोपी को पकड़ने के लिए महिला दरोगा बनी प्रेमिका, तीन हत्याएं कर फरार था आरोपी

Please Share

मध्य प्रदेश: कई दिनों से फरार चल रहे हत्यारोपी को पकड़ने के लिए छतरपुर पुलिस ने काफी समय तक छापेमारी की,  उसके कई ठिकानो की छापेमारी की, लेकिन हर कोशिश असफल रही। अंत में पुलिस ने एक अलग तरीका अपनाया। फरार चल रहे आरोपी के साथ महिला पुलिस अधिकारी ने प्रेम का नाटक रचाया। कई दिनों तक फोन पर बातें कीं और मिलने के लिए बुलाकर उसे दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह दिलचस्प घटना छतरपुर जिले के नौगांव कि है, जहां हत्या के मामले में आरोपी बालकिशन चौबे हत्या के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने कई बार उसके ठिकानों पर छापे मरी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया. नौगांव चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर माधवी अग्निहोत्री के दिमाग में यह प्लान आया और माधवी ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम भी दिया।

नौगांव थाना क्षेत्र की गरौली चौकी प्रभारी माधवी ने पहले तो बालकिशन को प्रेमिका बनकर फोन किया। बालकिशन से फोन पर प्रेमिका बनकर बातें कीं और फिर बालकिशन से मिलने को कहा। बालकिशन प्रेमिका का स्वांग कर रही महिला पुलिस अधिकारी से मिलने के लिए तैयार हो गया। फोन पर बाकायदा समय और दिन के साथ ही स्थान निर्धारित किया गया। तय समय और स्थान पर जब आरोपी बालकिशन पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पिछले कुछ दिनों पहले एक युवक की घर में घुसकर तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। बालकृष्ण इस मामले में मुख्य आरोपी था, दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बालकृष्ण पर पहले से भी कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बालकिशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए महिला सब इंस्पेक्टर ने जिस सूझबूझ का परिचय दिया, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like