हत्यारोपी ने हथकड़ी मार अदालत में ही फोड़ दिया सिपाही का सिर

Please Share

जामनगर: केस की सुनवाई के लिए अदालत में लाए गए हत्यारोपी ने सिपाही का हथकड़ी मारकर सिर फोड़ डाला। हथकड़ी का जख्म सिपाही के सिर पर इतना ज्यादा हो गया कि उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। हत्यारोपी द्वारा अदालत के अंदर ही सिपाही पर हमला किए जाने के पीछे चाय पीने की बात पर हुई बहसबाजी बताई जा रही है।

हत्या का यह आरोपी गुजरात में जामनगर के शंकर टेकरी क्षेत्र का है। उसकी पहचान सन्नी मकवाणा के रूप में हुई, दो साल पहले इसी शहर के एक शख्स की हत्या में उसे पकड़ा गया था। तब से जिला जेल में उसे रखा जा रहा था। आज सुबह लालबंगला स्थित कोर्ट ले जाया गया था। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे वापस जेल ले जाना था। तभी चाय पीने की बात को लेकर कॉन्स्टेबल रवि के साथ उसकी तु-तु में-में हो गई।

हत्यारोपी इतना गुस्सा हो गया कि उसने कॉन्स्टेबल रवि पंडया पर हथकड़ी से ही हमला बोल दिया। उसके सिर को लहूलुहान कर दिया। जिसके चलते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर वहीं बैठाया। घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like