स्वास्थ्य बुलेटिन 20/04/2020 06:00, देहरादून जनपथ में अब सिर्फ 13 कोरोना पॉजिटिव और अल्मोड़ा में शून्य

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 20/04/2020 शाम 06:00 तक की रिपोर्ट। आज 2 और COVID-19 सकारात्मक मामले सामने आये हैं जिसमे दोनों ही मरीज़ देहरादून ज़िले के आज़ाद कॉलोनी से है। अब सकारात्मक COVID-19 मामलों की कुल संख्या 46 हुई  है। वहीं आज की एक बहुत अच्छी खबर यह है कि आज इलाज होकर छुट्टी मिलने वाले मामलों की संख्या 11 से अब 18 हुई है। देहरादून जनपथ में 24 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 11 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है और अल्मोड़ा में जो एक कोरोना पॉजिटिव केस था, उसे भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

पढ़ें: 15 मई 2020 को प्रातः 4:30 बजे भगवान बदरीनाथ के खुलेंगे कपाट

वहीँ आज शाम 06:00 तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 109 तथा आज भेजे गए नमूनों की संख्या 333 रही है। आज होम संगरोध में कुल संख्या 63902 रही है साथ ही इलाज होकर छुट्टी मिलने वाले मामलों की संख्या 18 रही है। वहीँ आज संस्थागत संगरोध में व्यक्तियों की कुल संख्या 2002 रही है।

पढ़ें: काफी रियायत दी गई है – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देखें क्या कुछ कहा उन्होने

देखें आज के हेल्थ बुलेटिन को लेकर क्या कुछ कहना है युगल किशोर पंत (एडिशनल सचिव स्वास्थ्य व प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) का।

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply