Helicopter Emergency landing: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

Please Share
Tehri: (Helicopter Emergency landing) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार सुबह चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते होते टल गया। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

राजकीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

यह घटना चंबा आराकोट मार्ग के पास सत्यो सकालाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे उसमें कंपन महसूस होने लगा और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी खेत में हेलीकॉप्टर उतारने का फैसला लिया। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन से टकराव की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी और विमानन एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई हैं। घटना के बाद चारधाम यात्रा के दौरान संचालित हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Watch Rishikesh: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like