उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने किया दुख व्यक्त, प्रभावितों को सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने को लेकर दिए अधिकारीयों को निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने रविवार सांय इसके बारे में पता चलते ही जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने ज़िला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन एक्शन: उत्तराखण्ड में IAS अधिकारियों में बम्पर ट्रांसफर्स

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड कर्फ्यू SOP हुई जारी, एक और सप्ताह के लिए बड़ा कोविड कर्फ्यू, देखें क्या है कल से नई गाइडलाइन्स

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर के कुंवर का भी हुआ स्थानातरण

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like