हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी सूमो, 9 घायल, एक की मौत

Please Share

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को हादसा हो गया। दरअसल, यहां पर्यटकों से भरी सूमो गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी सूमो, 9 घायल, एक की मौत 2 Hindi News Bharat »

जानकारी के अनुसार, हादसा कुल्लू के गुलाबा में मनाली-रोहतांग रोड़ पर हुआ है। पर्यटकों से भरी सूमो रोहतांग जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर सभी घायल पर्यटकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

You May Also Like