देहरादून: नवी की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग,पांच दिन बाद मिला शव

Please Share

देहरादून: थाना विकासनगर क्षेत्र में नवी की छात्रा ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुुटी थी। पांच दिन बाद किशोरी का शव आज बरामद हुआ है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को समय 5:30 बजे लगभग थाना विकासनगर को सूचना मिली की तिकोना पार्क के पास कुमारी जूली पुत्री दिनेश कुमार अवस्थी निवासी यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर ने नहर में छलांग लगा दी। किशोरी में मूलनिवासी ग्राम सदवापुर, थाना मानपुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, जो अपने मामा के घर डाकपत्थर में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि कक्षा 9वी में राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में पढ़ रही थी, के द्वारा घर से नाराज होकर घर के पास से ही नहर में छलांग लगा दी।  बालिका के शव बरामदगी के लिए जल पुलिस फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, किंतु कुछ पता नहीं चल पाया। लड़की का शव इंटक कुल्हाल से बरामद कर लिया गया है, जिसकी शिनाख्त मृतका के परिजनों द्वारा कर दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like