हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने की मुख्यमंत्री से भेंट, दिया देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की भांति स्विस सिटी की स्थापना का आश्वासन

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पी.पी. हिन्दुजा ने भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पी. पी हिंदुजा से प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें: फर्जी तरीके से सेना के दस्तावेज बना कर विदेश में नौकनी दिलाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, STF एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स की संयुक्त कार्यवाही

हिंदुजा ने मुख्यमंत्री को हिंदुजा फाउण्डेशन की ओर से प्रदेश में वेदिक स्कूल स्थापना, हिंदुजा अस्पताल मुम्बई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। हिंदुजा ने देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की भांति स्विस सिटी की स्थापना, परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रखरखाव में सहयोगी बनने के साथ ही इण्डस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकि उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी मुख्यमंत्री को दिया।

यह भी पढ़ें: “जय बोला जय बोला मेरा बाबा केदार, कैलाशो मा बाबा तू छै पंच केदार” हुआ रिलीज़, आर डी फाउंडेशन की प्रोडक्शन तले पूनम असवाल की मधुर आवाज़ से संजोया हुआ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार,  अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डी.के. सिंह आदि उपस्थित थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like