हेमवती नंदन बहुगुणा की 100वीं जयंती पर सीएम समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Please Share
देहरादून: हिमालय पुत्र के नाम से जाने जाने वाले स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की आज 100वीं जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत सैकड़ों लोग आज देहरादून घंटाघर स्थित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का देश की आजादी के लिए बड़ा योगदान रहा है। साथ ही स्वतंत्रत भारत की राजनीति में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।
वहीँ स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा पुत्र और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि, देश और प्रदेश की जनता ने जो प्यार पिताजी को दिया, बहुत अधिक है और अब उनके किये हुए कार्यो को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं, ताकि देश और राज्य दोनों आगे बढ़े।
बता दें स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के 8वें मुख्यमंत्री रहे। हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड के बुघाणी में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था। इसके बाद उनका परिवार इलाहाबाद में रहने लगा। हेमवती नंदन बहुगुणा समाजसेवी भी रहे। 17 मार्च 1989 में ओहियो, अमेरिका में हेमवती नंदन बहुगुणा की बाइपास सर्जरी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like