डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां, सीएमएस को लगाई फटकार

Please Share

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कई खामियां मिली, जिस पर उन्होने सीएमएस को फटकार भी लगाई। सफाई व्यवस्था ठीक ना होने व कई दवाइयां बाहरी दुकानों से मंगवाने पर भी डीएम ने नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान बिजली के उपकरणों पर सेफ्टी बोर्ड न होने से और डॉक्टरों के टेबलों पर धूल पटी होने पर उन्होंने  निर्देश दिये कि, हर घण्टे अस्पताल में सफाई होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वार्डों में जाकर कई मरीजों से वार्ता की और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि, अस्पताल में अधिकांश चिकित्सक पहुंच गये हैं और उपकरण भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने जल्दी ही व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने की बात कही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like