मसूरी आये पर्यटक की बिगड़ी तबियत, समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के चलते हुई मौत

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आये हुए पर्यटक की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सुनील, उम्र 52 वर्ष है। मृतक अहमदाबाद से अपने परिवार के साथ दो दिन पहले मसूरी घूमने आया था। परिजनों का कहना है कि, देर शाम से ही सुनील की तबियत ख़राब होनी शुरू हो गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह उसके मुंह से झाग निकल रहा था लेकिन एम्बुलेंस की सुविधा न मिलने की वजह से अस्पताल लाने में लेट हो गई।

वहीँ चिकित्सक सुभांकर ने कहा कि, जब सुनील को अस्पताल लाया गया तो उस समय उसकी मृत्यु हो चुकी थी।  साथ ही कहा कि, मृत्यु का कारण स्पष्ट नही हो पाया है, इसलिए मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like