VIDEO: पकिस्तानी पीएम इमरान की कुर्सी पर बनाई TikTok वीडियो, लोगों ने किया ट्रोल..

Please Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की फजीहत करने वाला एक और वीडियो सामने आया है। लोकप्रिय Tik Tok स्टार हरीम शाह ने एक ऐसी वीडियो बनाई जिससे वे सुर्खियों में आ गई हैं। वह वीडियो बनाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के ऑफिस में पहुंची हैं। वीडियो में बॉलीवुड गाना बज रहा है। हरीम को उच्च-सुरक्षा कार्यालय के आसपास घूमते हुए देखा गया। सोचने वाली बात यह है कि हरीम विदेश मंत्रालय के ऑफिस में उन कुर्सियों पर बैठे हुए देखा गया, जहां विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री बैठते हैं। आपको बता दें कि हरीम शाह के टिकटॉक पर लाखों फैन्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी बनाई गई इस वीडियो की खूब आलोचना कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए हरीम शाह ने कहा, ‘हां, मैं अनुमति लेने के बाद कार्यालय में गई थी। अगर यह नियमों के खिलाफ था, तो उन्हें मुझे वीडियो बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like