इस तरह सैलानी बन रहे हैं वन्यजीवों के लिए खतरा

Please Share

गंगोत्री: हाल ही में गंगोत्री नेशनल पार्क के सबसे दुर्गम और दूरूह परिस्थितियों में पाये जानें वाले केदारताल के भरल ( ब्लू शिप ) की एक अज्ञात बिमारी का मामला सामनेआया था । जिसमें उनकी आँखे बाहर की तरफ निकल रही थी  और आँखों से खून भी टपक रहा था , जिसके कारण वह देख नहीं पा रही थी । यह बिमारी पूर्व में मध्य एशिया में भी देखी गई थी । इस परिस्थिति से चिन्तित होकर वन्यजीव महकमे ने अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का रूख किया । जताया जा रहा है कि,  सैलानियों के जूते और वाहनों के टायरों से भी इन्हें इस संक्रमण का खतरा हो सकता है ।
वन विभाग और वाईल्ड लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया ने इस बिमारी से निपटनें को एक एक्शन प्लान बनाया है । इसमें भरल  के लिए एक आईसोलेशन वार्ड बनाया जायेगा । इसके अलावा वैज्ञानिक बिमारी के कारणों का भी पता करेंगे । इसके अलावा यहां आने वाले सैलानियों के माध्यम से भी इन्हें कोई खतरा न पहुचे, इसके लिए भी योजना तैयार की गई है । जो भी सैलानी यहां आयेगा उसके जूतों को संक्रमण रहित किया जायेगा । यहां  तक कि उनके टायरों को भी संक्रमण रहित किया जायेगा । हालाँकि यह योजना कितनी कारगर होगी इसमें विशेषज्ञों को अभी भी संदेह है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply