मैदानी इलाकों में उठे तूफान का असर पहाड़ी इलाकों में भी..

Please Share

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़: मैदानी इलाकों में उठे तूफान का असर पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिला। जिले में दिन तक तेज धूप के बाद मौसम में अचानक बदलाव हो गया। बदलते मौसम के कारण हर जगह काली धुंध छा गई, जिससे यहां के लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है।

वहीं दूसरी ओर बढ रही उमस से लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ घूमने आए पर्यटकों में भी मायूसी छाई हुई है। पर्यटकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से काफी परेशानी हो रही है, जिस कारण वो पहाड़ घूमने के लिए आए लेकिन अब यहाँ भी काफी उमस हो रही है,साथ ही और धुंध के कारण कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like