इस सप्ताह में प्रदेश के चार जनपदों में शनिवार व रविवार को नही रहेगा लाॅकडाउन, सिडकुल घोटाले में गुम हुई एक-एक फाईल व फाईल गायब करने वाले को ढूंढा जायेगा – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

Please Share

देहरादून: बुधवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस सप्ताह राखी त्योहार के दृष्टिगत प्रदेश के चार जनपदों में शनिवार एवं रविवार को लाॅकडाउन नही रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनता एवं व्यापारियों को लाकडाउन के कारण असुविधा न हो, इसलिए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया है।

सिडकुल घोटाले की एसआईटी जांच के सम्बन्ध में पुछे गये प्रश्न के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि इससे सम्बन्धित कई फाइलें गुम हो गई है। उन्होंने कहा कि गुम हुई एक-एक फाईल को तथा फाईल गायब करने वाले को ढूंढा जायेगा, फाईल गायब कर देने से जांच में कोई फर्क नही पड़ेगा, इस सम्बन्ध में दोषी कोई भी व्यक्ति बच नही पायेगा। जिस किसी व्यक्ति द्वारा यह कृत्य किया गया है, उसके विरूद्ध भी सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply