इंडोनेशिया विमान हादसे में 189 लोगों की मौत की आशंका

Please Share

नई दिल्ली/इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में आज सुबह हुए विमान हादसे में प्लेन में सवार सभी 189 यात्रियों की मौत बताई जा रही है। इंडोनेशिया के सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि सभी यात्रियों की मौत की आशंका है। लॉयन एयर बोइंग 737 विमान 189 यात्रियों को लेकर जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था। उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम से इसका संपर्क कट गया था। जानकारी के अनुसार विमान के पायलट दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा थे।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं। किफायती सेवाएं प्रदान करने वाले इस विमान में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट सहित पांच फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे।

इंडोनेशियाई टीवी चैनल विमान से ईंधन के निकल कर समुद्र में फैलने और विमान के मलबे की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इससे पहले ठीक इसी तरह से 2013 में भी यहां से ही एक बोइंग-737 विमान क्रैश हुआ था, जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। खबर लिखे जाने तक समुद्र में विमान के मलबे और यात्रियों की तलाश जारी है।

विमान के पायलट दिल्ली के रहने वाले भव्य सुनेजा थे, जिन्होंने 2011 में इस एयलाइंस में नौकरी शुरू की थी। दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले सुनेजा ने स्थानीय एल्कॉन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। मार्च 2011 में उन्होंने इंडोनेशिया की लॉयन एयर में नौकरी शुरू कर दी जहां वो बोईंग 737 उड़ाते थे। उन्हें 2009 में बेल एयर इंटरनेशनल से पायलट का लाइसेंस का मिला था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like