शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सीमान्त जिले के सरकारी स्कूल, गरीब परिवार के बच्चों की बढ़ी मुसीबतें

Please Share

पिथौरागढ़: जनपद के सीमान्त क्षेत्र में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज पीपली में शिक्षक नहीं होने के कारण छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है। हालात ये है कि इण्टरमीडियेट में गणित के शिक्षक जो छात्रों को अर्थशास्त्र भी पडा़ रहे थे उनका भी दूसरी जगह स्थानान्तरण हो गया है। मामले से नाराज छात्रों ने आज पीपली से 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रर्दशन किया। गुस्साएं छात्रों का कहना है कि इस स्कूल में गरीब बच्चे पड़ते है। स्कूल में लगातार शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र दूसरी जगह पलायन करने को मजबूर होते जा रहे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते गरीब बच्चों को शिक्षा से विहीन रहना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि विद्यालय लगातार शिक्षक विहिन हो रहा है जिसके चलते बच्चों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि इण्टरमीडियेट में लगभग 120 बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्कूल के शिक्षकों को दूसरी जगह स्थानान्तरित न किया जाए।

वहीं मामले को लेकर जिलाधिकारी का कहना है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से तत्काल पूरे प्रकरण पर कार्यवाही करते हुये पीपली इण्टर कॉलेज में शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। जिससे बच्चों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़ा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like