‘इन्वेस्ट इंडिया’ अप्रैल में करेगा वर्कशॉप, उद्यम के क्षेत्र में नए विचारों को किया जाएगा शामिल

Please Share

देहरादून: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को इन्वेस्ट इंडिया की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप नीति बन गई है। इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना भी हो चुकी है। जल्द ही स्टार्टअप कॉउन्सिल का गठन भी किया जाएगा। उत्तराखंड में 60 स्टार्टअप शुरू हो गए हैं। इनसे 400 लोगों को रोजगार मिला है। साथ ही दो इनक्यूबेटर कार्यरत हैं। सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों का एक कोर ग्रुप बनाया जाय। इसके अलावा राज्य के प्रमुख त्योहारों में भी स्टार्टअप की जानकारी दी जाय और उत्पादों को प्रदर्शित किए जाएं।

बैठक में बताया गया कि उद्यमिता संस्कृति विकसित करने के लिए स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। उत्तराखंड में हेल्थ केयर, आयुर्वेद, ट्रेवल एंड टूरिज्म, कृषि और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। साथ ही बताया गया कि उद्यम के नए विचार विकसित करने के लिए स्टार्टअप में 10,000 रुपये मासिक, 5 लाख रुपये उत्पाद विकसित करने के लिए, 5 लाख रुपए जरूरत के मुताबिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं। इनक्यूबेटर को एक करोड़ रुपये एकमुश्त, 2 लाख रुपये रनिंग कॉस्ट और 2 लाख रुपये मैचिंग ग्रांट दिया जाता है।

इसके अलावा बैठक में बताया गया कि इन्वेस्ट इंडिया, उत्तराखंड में 02 से 27 अप्रैल तक सभी जिलों में एक दिन का वर्कशॉप करेगा। प्रमुख शिक्षण संस्थानों में बूट कैम्प भी किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों से उद्यम के क्षेत्र में 30-40 नए विचारों को शामिल किया जाएगा। अनुमान है कि इससे लगभग 4,000 उद्यमी प्रभावित होंगे। वर्कशॉप के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply