इस बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी : सचिन पायलट

Please Share

उत्तरकाशी : राजस्थान के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तरकाशी में कहा कि  प्रधानमंत्री ने बोला था कि आपके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन अभी तक नहीं आए। भाजपा ने जो वादा किया था वो अभी तक पूरा नहीं किया। जिस कारण जानता ने मन बना लिया है कि इस बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी। कहा, भाजपा वाले हिंदू-मुस्लिम की राजनीति खेल रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा  का जिक्र करते हुए कहा  कि भाजपा एक दो लोगों की पार्टी है। भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है। भाजपा का शासन अगर देश में आ गया तो आगे चुनाव नहीं हो सकता है, भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है। सचिन पायलट ने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा रोजगार की बात नहीं करती, बल्कि राम हनुमान पर बता कर रहे हैं। कहा, मैं अपना सारा काम छोड़कर प्रीतम सिंह को विजय बनने के लिए आप लोगों के बीच में आया हुं।

टिहरी में आयोजित जनसभा में सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश का 5 साल का जो रास्ता है, उसे चुनने का समय आ गया है। पांच साल पहले मोदीजी ने जो वादे किए वह पूरे नहीं किए, जबकि उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। कहा, मोदीजी ने दो करोड़ रोजगार देने, महंगाई कम करने और न जाने कितने वादे किए थे। उन्‍होंने पांच साल में एक दर्जन नारे दिए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं किया। मोदीजी ने महंगाई कम करने का वादा किया था, किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार देने का वादा किया था, लेकिन कोई पूरा नहीं किया। सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में गरीब लोगों के लिए प्रति साल 72 हजार देने का वादा किया है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो यह वादा पूरा किया जाएगा। इसके लिए हम लोगों ने पूरा अध्ययन किया है।

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का बीजेपी के पास कोई तोड़ नहीं है, जिसके बाद भाजपाई बौखला गए हैं। अगर बीजेपी की सरकार से कोई सवाल पूछो तो वह आप को देशद्रोही घोषित कर देते हैं। उन्‍होंने लोगों से पूछा क्या हम लोग देशभक्त नहीं हैं। कहा, संस्थानों को खोखला किया जा रहा है। बीजेपी की तानाशाही चल रही है। आपस में लोगों को लड़ाया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि जिन मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए था, उन मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है। बीजेपी केंद्र सरकार मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like