ईशा अंबानी की प्री-वेड़िंग सेरेमनी आज से शुरू, पहुंचे कई बड़े सितारें

Please Share

नई दिल्ली: ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू हो रही है। इसके लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सचिन और अंजली तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ उदयपुर पहुंचीं। इसके अलावा कई अन्य जानी-मानी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी है। हिलेरी क्लिंटन को रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा। हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे नोल्स का ग्रुप शुक्रवार को ही पहुंच चुका है। इस शादी में शामिल होने के लिए रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी, अमिताभ बच्चन 9 दिसंबर को उदयपुर पहुंच सकते हैं। बेयोंसे सेरेमनी में परफॉर्म कर सकती हैं। बता दें कि ईशा का विवाह उद्योगपति आनंद पीरामल से 12 दिसम्बर को मुंबई में होगा। इससे पहले अंबानी और पीरामल के परिवार ने यहां दो दिन के विवाह पूर्व कार्यक्रम रखे हैं।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से 1800 मेहमानों को बुलाया गया है। 1500 मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से देर रात तक करीब 90 फ्लाइट्स पहुंचीं। इनमें से 50 चार्टर्ड और 40 नियमित फ्लाइट्स थीं। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति के मुकेश और पत्नी नीता अंबानी ने विवाह समारोह के लिए कई जगह पूजाअर्चना की। दोनों ईशा के विवाह का कार्ड देने सिद्धि विनायक और केदारनाथ मंदिर कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। विवाह समारोह से पहले नाथ जी की महाआरती भी की गयी। उदयपुर में संगीत- मेंहदी और अन्य रस्में होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like