आईएसआईएस सरगना बगदादी का हुआ खात्मा, ट्रंप के ट्वीट से मची खलबली

Please Share

अमेरिका: अमेरिका ने सीरिया से अपनी फौज को हटाने के साथ ही आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खात्मे को लेकर कार्रवाईयों को तेज कर दिया है। वहीँ रविवार को अमेरिकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल बगदादी को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आईएसआईएस सरगना बगदादी मारा गया है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में व्हाइट हाउस इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

इससे पहले भी कई बार बगदादी के मारे जाने को लेकर खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि बगदादी के मारे जाने को लेकर अमेरिका कुछ सबूत भी पेश कर सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like