कथित तौर पर आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अबू जैद हुआ गिरफ्तार

Please Share

कथित तौर पर आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अबू जैद हुआ गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

लखनऊ: उत्तरप्रदेश एटीएस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस की टीम ने दुनिया में खौफ मचाने वाले आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने मुम्बई एयरपोर्ट से आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अबू जैद को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अबू जैद के खिलाफ कई मुकदमें दायर थे जो एटीएस से भी वांछित चल रहा था। साथ ही अबू जैद बिजनौर में सक्रिय माल्डीयूड ग्रुप का सदस्य था। जिसके सदस्य पहले भी गिरफ्तार हो चुके थे।

बता दें कि अबू जैद कथित रूप से दुबई से भारत में आईएसआईएस का नेटवर्क चला रहा था। जो मूल रूप् से यूपी के आजमगढ़ जिले का है और भारत स्थित अपने गुर्गो को आतंकी घटनाओं के लिए उकसाने के काम में शामिल था।

You May Also Like

Leave a Reply