आइटीबीपी टिहरी झील के निकट खोलेगा ‘साहसिक खेल संस्थान’, राज्य सरकार से मांगी भूमि

Please Share

देहरादून: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) द्वारा टिहरी झील के निकट साहसिक खेल संस्थान खोलने हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा उपमहानिरीक्षक तथा प्रधानाचार्य पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी औली गंभीर सिंह चौहान के मध्य शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपमहानिरीक्षक तथा प्रधानाचार्य पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी औली गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि, आइटीबीपी का उत्तराखंड से अटूट रिश्ता रहा है। आईटीबीपी साहसिक खेलों में अपना विशिष्ट स्थान बना चुका है। उन्होंने बताया कि, पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी, औली, जोशीमठ द्वारा पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग जैसे जोखिम भरे साहसिक खेलों में सुरक्षा व पुलिस बलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि, टिहरी झील के निकट साहसिक खेल संस्थान खोलने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस साहसिक खेल संस्थान के माध्यम से आपदा के समय रेस्क्यू संबंधित कार्यों में स्थानीय प्रशासन को मदद मिलेगी तथा इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं का रुझान भी आईटीबीपी तथा साहसिक खेलों के प्रति बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूरभाष पर जिलाधिकारी टिहरी को इस संबंध में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए तथा आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like