जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी, चार आतंकी गिरफ्तार

Please Share

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में रविवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहाँ चार आतंकियों को पकड़ा, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आतंकी नए आतंकी संगठन में नए-नए भर्ती हुए हैं और एलओसी को पार कर उस तरफ जाने की फिराक में थे।

सेना को पुख्ता सूचना मिली थी कि, 4 नए-नए भर्ती हुए दहशतगर्द अल बद्र के 3 आतंकवादियों की सरपरस्ती में एलओसी को पार करने की योजना बना रहे हैं। तत्पश्चात सेना ने पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन में आतंकवादियों की घेराबंदी कर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। जिसके बाद चारों नए-नए भर्ती आतंकियों ने सरेंडर कर दिया, जबकि अल बद्र के बाकी 3 आतंकी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के चार और युवक आतंकी संगठन अल-बदर में शामिल होने के साथ ही मौजूदा वर्ष में अब तक आतंकी बनने वाले स्थानीय युवकों की संख्या काफी अधिक हो गई है। हिजबुल मुजाहिदीन ने बारामुला में आदिल भाई उर्फ उमैर अल हिजबी को नया कमांडर बनाया। आदिल को नए लड़कों की भर्ती, ओजीडब्ल्यू नेटवर्क तैयार करने और अन्य आतंकी संगठनों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like