जबरन शराब पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, एक साल तक 35 लोगों ने किया बलात्कार

Please Share

उत्तर प्रदेश: बरेली जिले से इंसानियत को सर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है। यहाँ एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 35 लोगों ने एक साल तक रेप किया। महिला ने बरेली पुलिस को शिकायत में कहा कि पहले 5 लोगों ने उसके साथ रेप किया और फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसी वीडियो से महिला को ब्लैकमेल करके दूसरों को दिखाया गया।

वहीँ मामले की शिकायत मिलते ही बरेली पुलिस ने छान-बीन शुरू कर दी है। पीड़िता का पति मजदूरी करता है। महिला का कहना है कि कुछ दबंग पानी पीने के बहाने से घर में घुसे ओर फिर उन्होंने उसका रेप किया. महिला ने कहा कि रेप की घटनाओं के दौरान कई बार वह बेहोश हो जाती थीं। वह चिल्ला न पाए,  इसलिए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया जाता था, इस दौरान कई बार उसे शराब भी पिलाई गई।

पीड़ित महिला ने पुलिस को कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि अन्य लोगों को चेहरा देखकर पहचान लेने की बात बताई है। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि उसने अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो पति और बच्चों को मारकर आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। महिला ने डर के मरे परिवार के साथ गांव से पलायन कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like