जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्‍य

Please Share

जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला उत्तर प्रदेश में थम नहीं रहा है. सरकारें बदलती रही हैं लेकिन जहरीली शराब का कहर जारी है।  इसी साल फरवरी के महीने में ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से 72 लोगों की मौत हो गई थी। जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार थी तो लखनऊ से सटे मलीहाबाद , उन्नाव में भी 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। मामला रामनगर थाने के रानीगंज का है। खबर के अनुसार शराब पीने के बाद कई लोगों को दिखना बंद हो गया।  मंगलवार दोपहर होते-होते 10 लोगों की मौत हो गई।  पुलिस महानिदेशक (आईजी) ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) पवन गौतम और पुलिस निरीक्षक रामनगर राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के पीआरओ शैलेन्द्र आजाद के मुताबिक, “मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्‍यों- रमेश कुमार, सोनू, मुकेश और छोटेलाल की मौत हो गई है। रमेश की पत्नी रामावती ने बताया कि घर में शव को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा।

इसके अलावा सोनू पुत्र सुरेश, राजेश पुत्र सालिक राम, सूर्यभान पुत्र सूर्य बख्श, राजेंद्र वर्मा पुत्र जगमोहन निवासी उमरी, महेंद्र पुत्र कप्तान सिंह निवासी सेमराय, महेंद्र पुत्र दलगंजन निवासी ततेहरा की मौत की सूचना है।  ग्रामीणों का आरोप है कि दानवीर सिंह की नकली शराब बनाने की एक अवैध फैक्ट्री है।  यह नकली शराब उसकी सरकारी ठेके वाली दुकान पर बेची जाती है।

जानकारी के अनुसार, ये मामले रामनगर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं।  बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सोमवार की रात रानीगंज कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी थी।  सभी को पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इन लोगों ने कल देशी शराब के ठेके से शराब लेकर पी थी, लेकिन ठेके वाले ने उन्हें मिलावटी शराब दे दी। शराब पीने के बाद अचानक इन लोगों को दिखना बंद हो गया और इनमें से 10 की मंगलवार सुबह तक जान चली गई।  इस दर्दनाक घटना से कई घरों में तो शवों को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा। आपको बता दें कि दानवीर सिंह की एक देशी शराब की दुकान है। इसी दुकान से सोमवार रात आसपास गांव के  लोगों ने शराब पी। जिसके बाद इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी।  इनमें से कुछ की घर पर मौत हो गई। जबकि कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया।  जहां गंभीर हालत में कई लोगो का इलाज चल रहा है। इलाके के लोगों का आरोप है कि दानवीर सिंह के ठेके से नकली शराब  बेची जाती हैं। सभी लोगों ने यहीं से शराब खरीदी कर पी थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव को भी इस मामले की जल्द से जल्द जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like