जेल में बंद MLA ने बेटी की शादी कार्ड पर लिखवाया…

Please Share

पटनाः बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, रीतलाल यादव ने अपनी बेटी की शादी के लिए जो कार्ड छपवाया है, उसमें उन्होंने अपने गेस्ट से अपील की है कि शादी में आते समय किसी प्रकार का कोई हथियार लेकर न आएं। शादी के कार्ड पर उन्होंने बड़े अक्षरों में ये संदेश दिया है कि जो भी व्यक्ति आए, वो किसी भी तरह का हथियार लेकर न आएं। कार्ड पर लिखा गया है कि “हथियार लेकर आना वर्जीत” है ।

गौरतलब है कि रीतलाल यादव की बेटी की की शादी 4 फरवरी को होनी है। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं । शादी रीतलाल यादव के कोथवां गांव स्थित पैतृक निवास से संपन्न होगी ।

उम्मीद की जा रही है कि रीतलाल की बेटी की शादी में कई कुख्यात अपराधी भी शामिल हो सकते हैं। ये अपराधी हथियार लेकर ही चलते हैं। हथियार न लेकर चलना इन अपराधियों के शान के खिलाफ है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like