पुलवामा हमले का आरोपी जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर दिल्ली से गिरफ्तार

Please Share

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी सज्जाद खान को गिरफ्तार किया है। सज्जाद खान को पुलिस ने लालकिला के पास गुरूवार रात को दबोचा। पकड़ा गया संदिग्ध पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुद्दसिर का करीबी बताया जा रह है, जिसे हाल ही में सेना द्वारा मार गिराया गया था।

14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले की साजिश रचने वाले आंतकी मुद्दसिर अहमद उर्फ ‘मोहम्मद भाई’ को 11 मार्च को मार गिराया जा चुका है। सेना ने बताया था कि वह दक्षिणी कश्मीर के त्राल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। सेना ने बताया था कि जैश का आतंकी मुद्दसिर ही पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था। उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 18 आतंकियों को ढेर किया है।