लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी शाह का नामाकंन आज, साथ उमड़ा हुजूम

Please Share

देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह आज देहरादून में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। शक्ति प्रदर्शन के दौरान समर्थक हाथों में भाजपा के झंडों के साथ दिखाई दिए और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने राजपरिवार एक बार फिर भरोसा जताया है। आज महारानी राज लक्ष्मी ने टिहरी भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पहले हवन किया। राजपरिवार से जुड़ी माला दो बार सांसद रह चुकी हैं। 2012 के लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराया था। 2014 के चुनाव में उन्होंने उन्हें दोबारा शिकस्त दी।