जामिया में आईशी घोष ने छेड़ा कश्मीर राग, अशोक पंडित बोले- पैसे भी इसी काम के लिए मिलते हैं ना

Please Share

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंसा के एक महीने बाद प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं। जामिया के बाहर पहुंची जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष ने कश्मीर राग छेड़ा। उन्होंने कहा कि ‘हम इस लड़ाई में कश्मीर का पीछा और उनकी बात नहीं भूल सकते। उनके साथ जो हो रहा है कहीं न कहीं वहीं से इस सरकार ने शुरु किया था कि हमारे संविधान को हमसे छीना जाए।’

वहीँ इस पर फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीट कर कहा कि, “CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तो बहाना है। कश्मीर में और पूरे देश में अराजकता फैलाना ही इनका धर्म और मक़सद है। पैसे भी इसी काम के लिए मिलते हैं ना।“

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हिंसा हुई। जिसके बाद पुलिस ने कैंपस के अंदर घुसकर प्रदर्शनकारियों की पिटाई की थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like