टीम इंडिया में अब नहीं दिखेंगे धोनी! BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, भड़के फैन्स

Please Share

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया, जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद क्रिकेट नहीं खेला है। केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने का मतलब है कि बोर्ड ने पूर्व कप्तान को साफ तौर पर संदेश दे दिया है कि वह उनकी भविष्य की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं। हालाँकि, माना जा रहा है कि, नियमों के हिसाब से एमएस धोनी को अभी भी अनुबंध मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब जबकि धोनी ने अनुबंध की तय अवधि की शुरुआत (सितंबर 2019) से एक भी मैच नहीं खेला है, तो इस कारण फिलहाल उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा सकती। बीसीसीआई की घोषणा के बाद से फैन्स काफी भड़के हुए हैं।

धोनी की कप्तानी में भारत 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीत चुका है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसकी कप्तानी में किसी टीम ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स जीते हैं। धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे इंटरनेशनल और 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में क्रम से 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं।

ग्रेड A+ में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।

ग्रेड A में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत को जगह मिली है।

ग्रेड B में ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।

ग्रेड C में केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

क्या होता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

बीसीसीआई चार ग्रेड में खिलाड़ियों को बांटता है। इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C होती हैं। जो भी क्रिकेटर ग्रेड A+ में रखे जाते हैं, उन्हें बोर्ड की तरफ से सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी तरह ग्रेड A में पांच करोड़ सालाना, ग्रेड B में तीन करोड़ और ग्रेड C में एक करोड़ रुपये सालाना उस क्रिकेटर को दिया जाता है। बोर्ड एक साल के लिए किसी क्रिकेटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करता है। जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होता है, उसे बोर्ड की योजनाओं में भी रखा जाता है जैसे टीम चयन और किसी दौरे के लिए खिलाड़ियों को चुनना। बोर्ड यह भी देखता है कि कोई खिलाड़ी टीम में कितने समय के लिए खेल रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like