जम्मू-कश्मीर में चढ़ा सियासी पारा, बीजेपी पर बरसे राजनितिक दल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सूबे की राजनीतिक उठापटक को लेकर राज्यपाल और भाजपा पर निशाना साधा है। अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा नेता राम माधव कह रहे हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पाकिस्तान के इशारे पर सरकार बनाना चाहते हैं, अगर उनके पास इसके सबूत हैं तो सबके सामने रखें और सिर्फ ये गंदी राजनीति है तो राज्य की जनता से माफी मांगे।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस और एनसी के सहयोग का दावा करते हुए राज्यपाल को चिट्ठी भेज सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि इससे विधायकों की खरीद फरोख्त होगी और राज्य में जो हालात हैं, उसमें एक स्थिर सरकार की जरूरत है।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि पीडीपी और एनसी ने पिछले महीने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया क्योंकि उनको सीमा पार से ऐसे निर्देश मिले थे। शायद उनको सीमा पार से फिर निर्देश मिला हो कि दोनों मिलकर राज्य में सरकार बनाएं। इस बयान को लेकर अब घाटी की सियासत गर्माने लगी है।

उमर अब्दुला ने कहा कि भाजपा राज्य का माहौल खराब करना चाह रही है। इसके लिए ही इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राममाधव के पास इसके कोई सुबूत हैं, तो वो पेश करें, वरना उनको माफी मांगनी चाहिए। कोई नेता राजनीति के लिए इस तरह के बयान कैसे दे सकता है। पीडीपी, कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं ने भी राममाधव के बयानों की अलोचना की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like