जम्मू-कश्मीर सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर ए तैयबा का शीर्ष रैंकिंग आतंकी ढेर

Please Share

कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सोपोर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके तुरंत बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी बीच इलाके में छिपे आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके जवाब में सेना की ओर से भी फायरिंग की गई।

पुलिस के अनुसार इसमें लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडरों में शामिल आतंकी आसिफ को मार गिराने में सफलता मिली हैं। पुलिस ने उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like