हरिद्वार: दहेज़ में मुहमांगी चीजें ना मिलने पर बहु को बुरी तरह पीटा, बेहोश होने पर मरा समझकर जंगल में फेंक दिया

Please Share

हरिद्वार: दहेज में जेवरात, नगदी न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया, और जंगल में फेंक दिया। कई घंटों के बाद होश में आने पर पीड़िता ने जंगल से निकलकर अपनी जान बचाई।

पीड़िता की शिकायत पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खड़खड़ी क्षेत्र की नई बस्ती, रामगढ़ की रहने वाली अंजलि कश्यप पुत्री जगदीश कश्यप का विवाह गंगा टॉकीज के पास रहने वाले विजय वर्मा से हुआ था।

अंजलि कश्यप का आरोप है कि दहेज में जेवरात और नगदी न लाने पर बीते साल भी ससुराल वालों ने उसे पीटा था। विवाहिता ने जब इसकी शिकायत हेल्प लाइन में की तो ससुराल पक्ष ने ऐसा न करने की बात कही थी। आरोप है कि बीती आठ सितंबर की रात को विवाहिता से एक बार फिर जेवरात और नगदी की मांग की गई। विवाहिता के इनकार पर ससुराल वालों ने उसे रात भर बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर पास के ही जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।

कुछ घंटों बाद होश में आने पर पीड़िता ने अपने मायके में संपर्क किया और आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, ननद ममता उर्फ गुड़िया और सास कृष्णा देवी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like