LIVE: जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम: 3 सीटों पर एनसी का कब्ज़ा, 2 पर भाजपा की बढ़त

Please Share

जम्मू: कश्मीर की श्रीनगर संसदीय सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार डॉ फारूक अब्दुल्ला की जीत भी तय हो गई है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के आगा सईद मोसिन से 35138 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे। वहीं अनंतनाग में नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी व कांग्रेस के जीए मीर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। बारामूला संसदीय सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन निर्दलीय इंजीनियर रशीद से 12050 वोटों की लीड ले ली है। लद्दाख में निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद कारगिली व भाजपा के जामियांग सीरिंग नाम्गयाल के बीच कड़ी टक्कर जारी है। अब कारगिली सिर्फ 1294 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दोपहर दो बजे तक की स्थिति :

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट :

  • जुगल किशोर – भाजपा – 674106
  • रमन भल्ला – कांग्रेस – 421691
  • बद्रीनाथ – बसपा – 11659

ऊधमपुर-डोडा लोकसभा सीट :

  • डॉ जितेंद्र सिंह – भाजपा – 672172
  • विक्रमादित्य सिंह – कांग्रेस – 345012
  • हर्ष देव सिंह – एनपीपी – 20700

बारामूला लोकसभा सीट :

  • मोहम्मद अकबर लोन – नेकां – 126477
  • राजा ऐजाज अली – पीसी – 99351
  • इंजीनियर रशीद – निर्दलीय – 95939

अनंतनाग लोकसभा सीट :

  • हसनेन मसूदी – नेशनल कांफ्रेंस – 36940
  • जीए मीर – कांग्रेस – 29367
  • महबूबा मुफ्ती – पीडीपी – 27215

श्रीनगर लोकसभा सीट :

  • डॉ फारूक अब्दुल्ला – नेकां – 104602
  • आगा सईद मोसिन – पीडीपी – 36380
  • इरफान रजा अंसारी – पीसी – 28159

लद्दाख लोकसभा सीट :

  • जामियांग सीरिंग नाम्गयाल – भाजपा – 27472
  • सज्जाद हुसैन – निर्दलीय – 25032
  • असगर करबलई – निर्दलीय – 20111

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like