जम्मू-कश्मीर में जैश के आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Please Share

जम्मू-कश्मीर : पीओके में भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म के ठिकानों पर मंगलवार को कार्रवाई के बाद अब सेना ने कश्मीर में जैश के आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश के 2 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के मामेंदर गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, “सुरक्षा बलों को पास आता देख आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पीओके में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से कई जगहों पर फायरिंग की जा रही है। सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुंछ और राजौरी में एलओसी से 5 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले सभी स्कूल एतिहात के तौर पर बंद कर दिए गए हैं। नौशेरा राजौरी, अखनूर मंजकोट पुंछ, और स्यालकोट सेक्टरों में सीमापार से फायरिंग और मोर्टार दागे जा रहे हैं।

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की थी। पीओके में घुसकर भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 200 से 300 तक आतंकियों को मार गिराया था। एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने पीओके में जबरदस्त बमबारी की थी। आतंकी संगठन जौश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए थे। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like