जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: आठवें चरण के लिए मतदान जारी, मैदान में 6304 उम्मीदवार

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान 2,600 से अधिक मतदान केन्द्रों पर शनिवार सुबह शुरू हो गया। यह चुनाव कुल नौ चरणों में होना है। बता दें कि 2,633 मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इनमें से 550 कश्मीर संभाग में और 2083 मतदान केन्द्र जम्मू संभाग में हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान कुल 6304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 331 सरपंच और 2,007 पंच सीटों के लिए हैं। इनमें से 43 सरपंचों और 681 पंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है। मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की जानकारी देने के लिए फोटो वोटर स्लिप वितरित की गई है।

गौरतलब है कि चार दिसंबर को हुए सातवें चरण के चुनाव में 73.8 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 4 दिसंबर को पंचायत चुनाव के सातवें चरण में कश्मीर में 30.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जबकि जम्मू क्षेत्र में प्रभावशाली ढंग से 84.8 फीसदी मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प के चलते कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like