जहरीली शराब कांड हत्यारी सरकार के जीरो टोलरेंश पर तमाचा: मोर्चा

Please Share

देहरादून: मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जी00एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत जहरीली शराब पीने से हुई दर्जनों लोगों की मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे को मौतों का नाम देना नाकाफी है, बल्कि ये एक तरह से हत्याकांड है, जिसके लिए सरकार व पुलिस प्रशासन भी दोषी है। इस कांड से उत्तराखण्ड को उत्तरप्रदेश व पूरे देश में शर्मशार होना पड़ा है तथा मोर्चा ने आशंका व्यक्त की, कि मौतों का आंकड़ा कहीं अधिक होने की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
नेगी ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कारोबार चल रहे हैं तथा शराब बनाये जाने की अवैध फैक्ट्रीयाँ लगी हंै, लेकिन पुलिस प्रशासन सिर्फ चैथ वसूली तक सीमित है तथा इनको लोगों के जानमाल से कोई लेना देना नहीं है।
नेगी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस जिलाधिकारी हरिद्वार की फोटो रोजाना सोशल मीडिया/फेसबुक पर अपलोड होती है, जिनमें रोजाना नई-नई नौटंकी कर वाह-वाही लूटना मात्र है, लेकिन जनपद में चल रहे बड़े पैमाने पर अवैध शराब/खनन व अन्य बड़े काले कारोबार की तरफ उक्त अधिकारी का मौन साधना बड़ा ही चिन्ताजनक विषय है। उक्त कांड के लिए पुलिस प्रशासन/जिला प्रशाासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है, जिसकी नाक के नीचे जनपद में दर्जनों शराब की अवैध फैक्ट्रियाँ स्थापित हैं।
नेगी ने कहा कि सरकार रोजाना जीरो टोलरेंश की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन इस घटना ने सरकार के जीरो टोलरेंश की धज्जियाँ उड़ा कर रख दी हैं। सरकार को चाहिए कि एल0आई0यू0 व इंटेलीजेन्श द्वारा पूर्व में दी गयी अवैध शराब बनाये जाने की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर भी कार्यवाही करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like